A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबररायबरेली

सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिवस

IMG 20250113 WA0274

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता रायबरेली

ऊंचाहार: देश की लोकप्रिय नेता,महिला सशक्तिकरण की प्रणेता,कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव,सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर,ऊंचाहार एवं रोहनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों हेतु व्हीलचेयर भेंट की व मरीजों को मिठाई,फल व दूध वितरित किया।
ऊंचाहार कार्यालय पर केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। एवं रोहनिया में सैकड़ो जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया गया। प्रदेश सचिव अतुल सिंह के साथ साथ सभी लोगों ने प्रियंका ज़ी के दीर्घायु होने की कामना की|श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका जी सभी गरीबों,जरुरतमंदो की सेवा लगातार करती रहें।
प्रियंका ज़ी का हमेशा प्रयास रहा है कि सभी गरीबो की सेवा की जाये।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी महेश चन्द्र शर्मा,,ब्लाक अध्यक्ष शम्भू पाल,ब्लाक अध्यक्ष डा. ज्योति सरोज,आर.के सिंह,शैलेन्द्र सिंह,शिव कुमार पांडेय,अनुज सिंह,मोहम्मद हाफिज रियाज,रामदत्त पांडेय,कृष्ण मूर्ति शुक्ल,शाजु नकवी,राम मिलन पटेल,कृष्ण बहादुर सिंह,फूल चंद्र विश्वकर्मा,राम कुमार मौर्या,वेद प्रकाश त्रिवेदी,छेदी लाल सरोज,रवि सिंह,पप्पू मिश्रा,सदाशिव लोधी,मोहम्मद अनवर,विनोद मौर्या,बादल सिंह,धीरेन्द्र यादव,सतीश परिहार,अजित सिंह,अनिल यादव,रमेश चौधरी,राकेश सरोज,रेखा विश्वकर्मा,नुरून निशा,आनंद तिवारी,आनंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!