A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

मकर संक्रांति सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाईओवर बंद करने की घोषणा

20250113 102610 नागपुर-: मकर संक्रांति पर्व को लेकर शहर यातायात पुलिस ने पतंगबाजी को ध्यान मे रखते हुए उत्सव के दौरान वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंगलवार 14जनवरी 2025को शहर मे कई फ्लाईओवर को अस्थाई रूप से बंद किये जाने का निर्णय किया है। मकर संक्रांति मे बच्चे पतंग के लिए सड़कों दौड़ते है इसके अतिरिक्त नुकीले मांझे सड़क मे व्यवधान उत्पन्न करते है जिससे सड़क मे दुर्घटना की संभावना रहती है । इसलिए इस त्योहार के दौरान फ्लाईओवर बंद करने का निर्णय किया गया है। शहर के बंद रहने वाले फ्लाईओवर-: दही बाजार फ्लाईओवर, मेहंदीबाग फ्लाईओवर, रामझूला- जयसतंभ चौक से एलआईसी चौक फ्लाईओवर, कल्पना टॉकीज चौक फ्लाईओवर, मनीषनगर फ्लाईओवर, कावरापेठ फ्लाईओवर, पारडी फ्लाईओवर, कड़वी चौक से सदर आकार बिल्डिंग फ्लाईओवर, गोलीबारी -पांचपावली फ्लाईओवर, दिघोरी फ्लाईओवर, सकरदरा फ्लाईओवर, शहीद गोवारी सीताबर्डी फ्लाईओवर।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!