A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ – श्रीमती रीती

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नेबुहा, पिपरोहर, मवाई नौगवाधीरसिंह में शिविर आयोजित

सीधी ।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत नेबुहा एवं पिपरोहर में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मवाई एवं नौगवाधीरसिंह में शिविर आयोजित हुए।
विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों के आयोजन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति IMG 20250113 WA0034

IMG 20250113 WA0025तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। गांव-गांव शिविर का आयोजन कर ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है। आपको कोई भी समस्या हो आप शिविर में बता सकते हैं, उनका तत्परता से निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक द्वारा चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत पिपरोहर में 70 प्लस के आयुष्मान कार्ड का वितरण हितग्राहियों को किया गया। युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु क्रिकेट किट का वितरण भी विधायक द्वारा किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत नेबुहा में राजस्व विभाग के 16, खाद्य विभाग से 6, कृषि 5, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग 14, पी एच ई 4, बिजली विभाग 2, मत्स्य विभाग, दूर संचार एवं सहकारिता विभाग के एक – एक कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत पिपरोहर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 8, लाडली बहना योजना 56, आवास योजना 17, बीपीएल 6, पशु पालन 6, पीएम किसान सम्मान योजना 09 कुल 104 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में सरपंच नेबुहा श्रीमती सुशीला भुरतीया, पिपरोहर सरपंच श्रीमती अनिता साकेत, पुष्पराज सिंह, अमन पाठक, योगेन्द्र सिंह, जनपद सीईओ सीधी अशोक तिवारी, खण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!