
संदिश्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
थाना कषेत्र के एक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियोंमें मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोपलगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज निवासी हनीफ ने अपनी पुत्री नन्हीकी शादी लगभग 12 साल पहले भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्रामकुकरझुंडी निवासी इशरार के साथ की थी। आरोप है कीशादी के बाद से ही नन्ही के सस्राल वाले उसे विभिन्न कारणोंसे प्रताड़ित करते थे। नन्ही के मायके वालों के अनुसार उन्हेंसूचना मिली कि नन्ही की मौत हो गई है, जिसके बाद वहकुकरझुंडी पहुंचे। वहां पहुंचने पर मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का आरोपहै कि सस्राल वालों ने नन्ही की गला घोटकर हत्या कर दी।सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारीएकत्र की। नन्हीं के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।जबकि उसके ससुराल वालों का कहना है कि नन्ही की मौतबिजली करंट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव कोपंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचनापाकर सीओं ठाकुरद्वारा और विधि विज्ञान प्रयोगशाला कीटीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी एकत्रितकी। नन्ही के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री है।थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव कोपोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनेके बाद अग्रम कार्रवाई की जाएगी।












