A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

आवारा कुत्तों के आतंक के कारण स्थानीय लोगों ने बुलाई एक आवश्यक मीटिंग

आवारा कुत्तों के आतंक के कारण स्थानीय नागरिकों ने बुलाई एक आवश्यक मीटिंग

 

अलवर की स्कीम नंबर दो भगत सिंह पार्क जो की बैकुंठ धाम और स्कीम नंबर दो के गुरुद्वारे के सामने स्थित है, के आसपास रहने वाले सभी गणमान्य व्यक्ति तथा निवासियों की मौजूदगी में आवारा कुत्तों के द्वारा इस पार्क के अंदर गंदगी तथा छोटे-छोटे बच्चों को पागल कुत्तों द्वारा काटने के कारण यह आवश्यक मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जंगली और आवारा पागल कुत्तों से परेशान है जो कि यहां के निवासियों को काटने को दौड़ते हैं, तथा उनकी गाड़ियों के पीछे भागते हैं, साथ ही पार्क और गुरुद्वारे में गंदगी करते हैं। बैकुंठ धाम मंदिर में भी घुस जाते हैं और मंदिर में भी गंदगी करते हैं सभी रहवासी इससे परेशान है। सुबह पार्क में घूमने भी मुश्किल हो गया है इन पागल कुत्तों की वजह से यह मीटिंग बुलाई गई है, इस मीटिंग की अध्यक्षता परमजीत सिंह गोगिया, नेक कमाई समूह के सदस्य गगनदीप अनेजा, वीरेंद्र भगवती, सतनाम सिंह, रवि प्रधान गुरुद्वारा, राजू सिंह, जीत सिंह, नरेंद्र गोगिया, लकी सिंह कपूर, वरुण कपूर, विनोद सिंह, किशन लाल कालरा, मनोज अरोड़ा, राजकुमार मल्होत्रा, विकी अरोड़ा, अनुप्रीत सिंह शम्मी, अमरजीत सिंह, पुनीत, जतिन जुनेजा, गोपाल शर्मा सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी लोगों ने मिलकर जिला कलेक्टर ,नगर परिषद आयुक्त तथा स्थानीय विधायक संजय शर्मा को ज्ञापन देने का निर्णय किया है

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

IMG 20250113 WA00981 IMG 20250113 WA00971 1 IMG 20250113 WA00961 1

Back to top button
error: Content is protected !!