

आज गांव सिंघपुरा में किया चुनाव प्रचार के दोरान भाई बिन्दर सिंह खलसा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
हरियाणा में आगामी 19 जनवरी को होने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए कालांवाली वार्ड नंबर 35 से प्रत्याशी बिंदर सिंह खालसा ने सोमवार को गांव सिंघपुरा में डोर-टू-डोर अभियान के तहत घर-घर जाकर वोट की अपील की।
उन्होंने साध संगत से अपील करते हुए कहा कि बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर गुरुद्वारों के अच्छे प्रबंधन के लिए काम करेंगे और गुरुद्वारा के पैसे का दुरुपयोग सख्ती से रोका जाएगा,उन्होंने कहा कि गरीब सिखों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हरियाणा कमेटी के तहत और अधिक स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें सिख बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रंथी सिंगो के लिए अलग से मकान बनाए जाएंगे। समिति में अच्छे प्रचारकों और संगीतकारों की भर्ती की जाएगी। बिंदर सिंह ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए नई भर्तियां की जाएंगी तथा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शिक्षा के विकास तथा नशे के उन्मूलन के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन रहते हुए पिछले 36 महीनों में कोई नया काम नहीं किया और न ही कोई प्रगति की है तो वे अब भविष्य में क्या विकास करेंगे, सत्य और असत्य की लड़ाई में सत्य का साथ दें। इस दौरान उन्हें गांव में विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही ।









