A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

डबवाली पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों की खेप को एडीजीपी डॉ एम. रवि किरण की देख रेख में किया गया नष्ट

IMG 20250113 WA0277

डबवाली पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों की खेप को एडीजीपी डॉ एम. रवि किरण की देख रेख में किया गया नष्टIMG 20250113 WA0278

रिपोर्टर इंद्रजीत

नशीले पदार्थों को हिसार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जैविक कचरा उन्मूलन यूनिट में किया गया नष्ट
डबवाली 13 जनवरी । हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम. रवि किरण ने आज हिसार के सेक्टर 27-28 स्थित हुड्डा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पुलिस द्वारा जिला डबवाली में बरामद विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का स्वयं की देखरेख में निस्तारण करवाया । इस अवसर पर जिला डबवाली के एसपी सिद्धान्त जैन , फतेहाबाद की एसपी आस्था मोदी, सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि आज दिनभर चली मादक पदार्थ निस्तारण कार्यवाही में डबवाली जिले में बरामद , 569 किलो 835 ग्राम 016 मिलीग्राम डोडा चूरा पोस्त, 279 ग्राम 70 मिलीग्राम गांजा, 436 ग्राम हेरोइन चिट्टा व 2295 नशीली गोलियों की खेप का निस्तारण किया है ।
इन सभी मादक पदार्थों को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार जैविक कचरा उन्मूलन इकाई में नष्ट किया गया है । इन सभी पदार्थों को नष्ट करते समय जीरो कार्बन उत्सर्जन नियामकों की पालना सुनिश्चित की गई है । इस अवसर पर ड्रग निस्तारण कमेटी जिला फतेहाबाद के डीएसपी जयपाल सिंह, एडीजीपी कार्यालय के प्रवाचक रमेश तथा सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक राकेश पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
फोटो -13.01,A,B,C D एडीजीपी डॉ एम. रवि किरण मादक पदार्थों के निस्तारण प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए । साथ में है एसपी डबवाली सिद्धान्त जैन, एसपी सिरसा विक्रांत भूषण व एसपी फतेहाबाद आस्था मोदी, उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!