A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर
Trending

छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 17 को रायपुर आएंगे विनोद तावड़े लेंगे बैठक

इन दिग्गजों नेताओं पर सबसे ज्यादा चर्चा 

orig bjp office 1592102381.jpg

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 17 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े रायपुर आएंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब केवल प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बाकी है।

कौन है प्रमुख दावेदार?

वर्तमान प्रदेश किरण सिंहदेव को कैबिनेट में स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष की हलचल के बीच अभी तक पार्टी ने किसी भी नेता को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। चूंकि भाजपा चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है लिहाजा मना जा रहा है कि नए प्रदेश अधिकः के लिए भी जो नाम तय होगा वह चौंकाने वाला होगा। हालांकि इन सबके बीच जांजगीर – चांपा के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता नारायण चंदेल को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। उनकी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख बनाए जाने की अटकलें जोरों पर हैं। जांजगीर – चांपा के तेजतर्रार नेता नारायण चंदेल पार्टी में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा कई विधायकों के नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लिए जा रहे है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इस दिन एक ही सत्र में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद्  के सदस्यों का चुनाव संपन्न किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परिषद्  के कुल 17 सदस्य छत्तीसगढ़ से चुने जाएंगे। इन सदस्यों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, मंत्री और विधायक शामिल हो सकते हैं।

यह घटनाक्रम भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से हो रहा है। पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उत्सुकता का माहौल है, और यह निर्णय संगठन के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!