A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नगर पालिका मकरोनिया में बड़ी कारवाई, हटाया गया अतिक्रमण

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।इसी परिपेक्ष में मकरोनिया क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र मे व्याप्त अतिक्रमण पर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देषन में जारी रही। कलेक्टर ने बताया कि जिले वासियों की सुविधा एवं आवागमन को सुलभ एवं सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है जो की लगातार जारी रहेगी। इसी क्रम में आज नगर पालिका द्वारा बण्डा रोड पर जहाॅ कल कार्यवाही स्थगित की गयी थी उसी स्थल से आज प्रातः से ही कार्यवाही प्रारंभ की गयी, जिसमें दुकानदारों द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण कर बनायी गयी सीढियाॅ, चबूतरे आदि को जेसीबी मषीन के द्वारा तोड़े जाकर शेष सामग्री को जप्त किया गया। उक्त अतिक्रमण विमुक्त की कार्यवाही में प्रमुख रूप से पड़ोसी साड़ी एम्पोरियम, केंटाबिल शोरूम, हीरो शोरूम, तनिष्क शोरूम, मुथूट फाॅयनेंस, एचडीएफसी बैंक, श्रीजी टाईल्स, आरबीएल बैंक, तनवीर मुगलाई, रिलाइंस डिजीटल शोरूम, आॅक्टेव शोरूम, मंजीत ढाॅबा, पेंटालूंस शोरूम, शूविला शोरूम एवं व्हीटू माॅल की भवन द्वारा भवन अनुज्ञा का उल्लंघन कर बनायी गयी सीढ़ियोें को तोडे जाने की कार्यवाही की गयी।इसके उपरांत निकाय के अतिक्रमण अमले के द्वारा रानी अवंती बाई मूर्ति के पीछे स्थित आषा रघुवीर काॅम्प्लेक्स के अवैध निर्माण एवं दीपक चाट भंडार के चबूतरे को तोड़ा जाकर यातायात हेतु सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाया जाकर यातायात संचालित किया गया। निकाय के अतिक्रमण अमले द्वारा बजारिया रजाखेड़ी मुख्य मार्ग पर संचालित अवैध रूप से संचालित माॅस विक्रय पर कार्यवाही करते हुये दुकान/गुमटी को तोड़े जाकर जप्ति की कार्यवाही की गयी।
अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान पवन शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रूबी जैन, उपयंत्री, सत्यम देवलिया उपयंत्री, नीलम चैधरी सीएसपी मकरोनिया, थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह चैहान एवं पुलिस बल के साथ नगर पालिका राजस्व अमला एवं अतिक्रमण निरोधी अमला एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।20250113 152436

20250113 152418

20250113 152404

20250113 152359

20250113 144645

20250113 144550

20250113 144513

Back to top button
error: Content is protected !!