A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

बांदा

पत्नी के मायके से ससुराल न आने से परेशान युवक ने कमरे के अंदर बांस पर गमछे का फंदा बना फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बदौसा थानाक्षेत्र के मढ़वारा गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद पुत्र हुकुम वर्मा ने सोमवार रात कमरे के अंदर फांसी लगा ली। भतीजी अंजली खाना लेकर कमरे में पहुंची। चाचा को फंदे से लटका देखते ही चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फंदा काटकर नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई राजाभइया ने बताया कि अरविंद पांच भाइयों छोटा था। उसकी पत्नी गुड़िया चार साल से अपने मायके पड़मई गांव में है। वह कई बार बुलाने गया। लेकिन नहीं आई। सोमवार को भी उसने पत्नी से फोन बात की था। पत्नी के न आने पर यह घटना अंजाम दी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!