A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेरायसेनविदिशा

राकेश शर्मा को दूसरी बार मिली कमान, समर्थकों ने किया जोशीला अभिनंदन”

अभिषेक लोधी रायसेन कि रिपोर्ट

राकेश शर्मा को दूसरी बार मिली कमान, समर्थकों ने किया जोशीला अभिनंदन”

ImgResizer_20250116_2029_03210

– संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम: राकेश शर्मा

 

अभिषेक लोधी  रायसेन की रिपोर्ट 

भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार राकेश शर्मा की नियुक्ति पर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पहुंचे राकेश शर्मा का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया। कार्यालय में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया।

स्वागत समारोह में जिले के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जिला अध्यक्षों ने शाल और श्रीफल से सम्मानित किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह सम्मान और जिम्मेदारी मुझे पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मिली है। मैं सभी का आभारी हूं और वादा करता हूं कि पूरी निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं। भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसा है और हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य को साकार करेंगे।” उन्होंने संगठन में हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यही टीम वर्क पार्टी को मजबूत बनाता है।

स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राकेश शर्मा की अध्यक्षता को पार्टी की मजबूती का प्रतीक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शर्मा अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि “राकेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार करेगी।”

डॉ. प्रभुराम चौधरी और संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने भी राकेश शर्मा को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

आभार समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र तिवारी, जमना सेन, कन्हैयालाल शर्मा, और धीरेंद्र सिंह कुशवाहा जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश तोमर ने किया और अंत में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्वागत समारोह में भाजपा संगठन को दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बताते हुए इसके सिद्धांतों और नीतियों पर चर्चा की गई। सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिले में और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!