A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

चाईबासा गांव में नक्सली संगठनों ने हमला किया।नक्सलवादियों से कई सामग्री बरामद किए।

चाईबासा गांव में नक्सली संगठनों ने हमला किया।नक्सलवादियों से कई सामग्री बरामद किए।

*प्रेस विज्ञप्ति*
प्रतिनिधि झारखंड

======================
*चाईबासा पुलिस*
*दिनांक–21.01.2025*
======================

प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पोड़ाहाट क्षेत्र में आसूचना के आधार पर अभियान संचालित किया जा रहा था। नक्सली दस्ता के भ्रमणशील होने की सूचना थी और उसके विरूद्ध में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान आज दिनांक 21.01.2025 को कराईकेला थानान्तर्गत ग्राम सेरेंगदा के कुचा टोला के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 21 (इक्कीस) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही 01 (एक) पुराने नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त नक्सली डम्प से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गयी है।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

*बरामदगीः-*

1. 02 KG का 12 I.E.D.

2. 01 KG का 09 I.E.D.

3. जिलेटिन की स्टीक 55 पीस
======================
*चाईबासा पुलिस*

वंदे भारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज,नागपूर
एडिटर
इंडियन कौन्सिल ऑफ प्रेस,नागपूर
जर्नलिस्ट
प्लॉट न:-१८/१९,फ्लॅट नं:-२०१,Harmony emporise Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur -४४००१५

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!