
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी विकास खंड अंतर्गत देवगांव संकुल केंद्र के शासकीय माध्यमिक शाला जमुनिया में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष रोशनी चंदन सिंह ने कहा कि खेल हमें जोड़ने का काम करते हैं, खिलाड़ियों को असफलता मिलने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए। हमें एक दूसरे से सदैव जुड़े रहना चाहिए।
खेलों से युवाओं में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है,इसलिए खेल प्रतियोगिताएं छात्र -छात्राओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मान सिंह उर्वेती ने कहा कि खेलों के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बताया गया कि विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, लंगड़ी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दमखम दिया। बताया गया कि समापन समारोह के अवसर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य रामसुजान विश्वकर्मा, सरपंच इंद्रा राय, शैलेन्द्र खम्परिया, सुरेश मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, सुमन सिंह, राकेश यादव, राहुल साहू सहित अन्य जन उपस्थित थे।




