A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आचार्य भरत तिवारी ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद् के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अलीगढ़ से 400 हरे पौधे काटने की की शिकायत। वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत भ्रष्टाचार का लगाया आरोप – इगलास मंडी समिति के सामने लगभग साढ़े उन्नीस बीघा के बाग को जमीन मालिकों ने कॉलोनाइजरों को बेच दिया। जिससे कॉलोनाइजर्स ने मिलकर आम के एवं विभिन्न प्रजातियों के लगभग 400 पौधों को काट डाला। वन विभाग को गुमराह कर 60 पेड़ों को बीमार बता कर काटने की अनुमति ली गईं। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार कर 60 पौधे काटने की अनुमति दी गईं। जबकि बाग में से 400 पौधे काटे गये है। जिससे प्लॉट कॉलोनी काटी जा सके। ग्लोबल वार्मिंग के चलते सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट सरकार सख्त है। इसी प्रकार मथुरा में भी बाग काटने पर कुछ समय पूर्व बिल्डरों पर fir दर्ज हो चुकी हेँ। परंतु भू माफिया बिल्डर ना वातावरण की चिंता करते है ना सामाजिक हितों की अधिकारियों पर लाखों रुपए रिश्वत का आरोप लगाया है। भरत तिवारी ने जमीन मालिक कॉलोनाइजर jcb पोप्लेन श्रमिकों पर fir दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।इस मोजूद रहे वेदप्रकाश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव मनोज कोशिक प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य दीवान शर्मा जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा विकाश शर्मा जिला मंत्री व आदि मोजूद रहे

Screenshot 2025 01 25 19 38 47 751 com.whatsapp

Back to top button
error: Content is protected !!