A2Z सभी खबर सभी जिले की

लिटिल फ्लावर किड्स एकेडमी की गणतंत्र दिवस पर शानदार प्रस्तुति

स्कूल ने मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ दिखाई देशभक्ति

 

खैरथल के आनंद नगर स्थित लिटिल फ्लावर किड्स एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! प्रातः काल से ही स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की देशभक्ति की भावना कार्यक्रम में देखने को मिली, डॉ हरविंदर सिंह फिजिशियन द्वारा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया! कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के साथ देशभक्ति के रंग को पूरे भाव के साथ मंच पर खूबसूरती से देखने को मिला! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप मालिक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की! प्रधानाचार्य कविता ने विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनने और अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने का संदेश दिया! विद्यालय डायरेक्टर लक्ष्मण दास द्वारा विद्यालय में आए हुए समस्त अभिभावकों, अतिथियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया गयाIMG 20250126 WA0149 IMG 20250126 WA0150 IMG 20250126 WA0151!

Back to top button
error: Content is protected !!