A2Z सभी खबर सभी जिले की

टपूकड़ा,क्षेत्र में अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस

टपूकड़ा क्षेत्र में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया.

टपूकड़ा।रविवार /जोगेंद्र गुजराल /कंट्रीविजन. कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों तथा अनेक संस्थाओं ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस. टपूकड़ा उपखंड के कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ने फहराया तिरंगा.मुख्य कार्यक्रम दशहरा मैदान पर हुआ जहां उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने तिरंगा फहराया विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी मैदान पर कस्बे के राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व योगा प्रस्तुत किया. इस अवसर पर तहसीलदार शैतान सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता बंसल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम यादव व कस्बे के अनेकों गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों व संस्थाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक गण उपस्थित रहे। कस्बे के उपखण्ड कार्यालय, तहसील भवन व नगरपालिका भवन पर भी उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने तिरंगा फहराते हुए उपस्थित ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर तहसीलदार शैतान सिंह उपस्थित रहे. पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ने तिरंगे को सलामी दी सभी ने राष्ट्र गान गाया. निजी विद्यालय विजडम वर्ल्ड स्कूल टपूकड़ा पर भव्य वार्षिक उत्सव व गणतंत्र दिवस मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भिवाड़ी जिला पुलिस की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेई रहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव ने की तथा टपूकड़ा थाना अधिकारी राजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल से होने वाली बुराइयों पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिस पर दर्शकों ने भरपूर तालियां बजाई. विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह दे कर व मैडल पहना कर सम्मानित किया.अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कुछ माता-पिता मुझसे कहते हैं कि हम अपनी संतानों से डरते हैं क्योंकि बच्चे हमें धमकी देते हैं कि वह घर छोड़कर चले जाएंगे जबकि एक माता-पिता वह विद्यालय के अध्यापक ही बच्चे को सही रहा दिखा कर एक7 अच्छा इंसान बन सकते हैं पुलिस अधीक्षक के साथ उनकी माता भी कार्यक्रम में पधारी. भारत विकास परिषद शाखा टपूकड़ा द्वारा परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश जांगिड़ के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया.सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय

में संस्था प्रधान नीलम यादव ने तिरंगा फहराया छात्राओं की बुलबुल टोली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। भामाशाह हरिओम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।IMG 20250126 WA0137 IMG 20250126 WA0135

Back to top button
error: Content is protected !!