A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशफतेहपुर
Trending

अमर शहीद के गाँव समेत विधायक ने 4.34 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मार्गों का किया लोकार्पण

अमर शहीद के गाँव समेत विधायक ने 4.34 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मार्गों का किया लोकार्पण

अमर शहीद के गाँव समेत विधायक ने 4.34 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मार्गों का किया लोकार्पणFB IMG 1738116418902 FB IMG 1738116422642 FB IMG 1738116430958अमर शहीदों मेधावी छात्रों के घर तक पक्का मार्ग बनाने एवं आमजन की भलाई के लिए कार्य करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध विधायक राजेंद्र सिंह पटेल अमौली फतेहपुर कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आवागमन की सुविधा के मार्ग को प्रशस्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने करोड़ों की लागत से बनाए गए कई नवनिर्मित एवं नवीनकृत मार्गों का लोकार्पण किया राज्य सड़क निधि योजना अंतर्गत कस्बे के आबादी भाग से मेला तक सीसी मार्ग 0.3 किलोमीटर लागत 27.47 लाख कस्बे की बरीपाल मार्ग से अमर शहीद राजेश कुमार के गाँव खदरा तक लंबाई 3.5 किलोमीटर लागत 2 करोड़ 37 लाख 99 हजार तथा नाबार्ड योजना अंतर्गत दशहरा से ईटरा सिकिंग लिंक मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर लागत 1 करोड़ 42 लाख 26 हजार तथा गंगूपुर रेलवे फाटक वाया का कहिंजरा एत्मादपुर के किलोमीटर 8 ,9,10, लंबाई तीन किलोमीटर के मार्ग को 26 लाख 76 हजार की लागत से कराए गए नवीनीकरण का लोकार्पण किया गया क्षेत्रीय विधायक श्री पटेल ने अमर शहीद राजेश कुमार के पिता छोटेलाल को माल्यार्पण कर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहे हैं सरकार देश के अमर सपूतो एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के घर तक पक्का मार्ग बनवाने के लिए कृत संकल्पित है जानकारी देते हुए कहा किसानों की सिंचाई की सुविधाओं के लिए 85 करोड रुपए की परियोजना स्वीकृत हुई है तथा 25 करोड रुपए मिल भी गया है जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा तथा दफसौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य भी प्रगति पर है स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी सरकार जाति धर्म मजहब से हटकर राष्ट्रीय सोच एवं सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है सभी धर्म जाति के लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है देश की प्रगति के लिए सरकार किए जा रहे विभिन्न जनहित कार्यों की प्रशंसा समूचे विश्व में हो रही है विभिन्न जगहों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक श्री पटेल का स्वागत कर आभार व्यक्त करते हुए अतिथियों का भी स्वागत किया इस मौके पर कार्यदाई संस्था निर्माण खंड 2 के सहायक अभियंता संतोष कनौजिया अवर अभियंता डीके आर्या जल जीवन मिशन से प्रांजल पांडे मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता डॉ राम भक्त वर्मा आशीष वर्मा देवेंद्र अवस्थी ग्राम प्रधान शिव कुमारी सोनकर प्रधानपति प्रकाश चंद्र सोनकर पप्पू प्रधान जजमोइया सनोज कुमार पवन सिंह गोरेलाल संतोष ओमर जगदीश सिंह ललला सिंह दिनेश चंद्र विनोद चतुर्वेदी आनंदपाल सिंह राजेंद्र गौतम समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे

मानस मिश्रा वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज कानपुर

Back to top button
error: Content is protected !!