A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 90 वीं महाआरती मे पंडित कमलेश्वर तिवारी हुए शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 90 वीं महाआरती में पंडित कमलेश्वर तिवारी हुए शामिल

सनातन धर्म संरक्षण की दिशा में महाआरती की सशक्त भूमिका… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के 90 वीं महाआरती में शामिल पंडित कमलेश्वर तिवारी भागवताचार्य, सकर्रा के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।IMG 20250204 WA0117

इन पलों में आचार्य कमलेश्वर ने कहा कि महाआरती में शामिल होकर प्रसन्न हूं तथा सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण के इस प्रयास हेतु हनुमान मंदिर परिवार का कदम सराहनीय है।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि
सनातन धर्म संरक्षण की दिशा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती सशक्त भूमिका निभा रही है जिसके लिए हनुमान मंदिर परिवार का प्रयास सराहनीय है ।
आज सभी ने मंगलवार की 90 वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का

  • समवेत स्वर से पाठ किया गया। आज हनुमान जी का प्रातः श्रृंगार जय भरत खरे तथा भोग प्रसाद यातायात थाना, विजया जायसवाल एवं अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन सौरभ गर्ग व सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, प्रथम शर्मा, सौरभ गर्ग , सुमित राजपूत की ओर से कराया गया।

    IMG 20250204 WA0115

  • Back to top button
    error: Content is protected !!