
सीएचसी स्वास्थबिभाग सिरसिया में हुई समीक्षा बैठकः
महिलाओं के पंजीकरण में लापरवाही पर अधीक्षक सख्त
सिद्धार्थनगर के भनवापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा कार्यकर्ताओं, संगिनी और एएनएम की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

अधीक्षक ने चेतावनी दी कि आशा बहुओं के कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक माह के भीतर सुधार
न होने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीसीपीएम मेराज अहमद और एचईओ राजीव त्रिपाठी ने एएनएम और संगिनी को आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन करने और उन्हें प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
प्रसव करवाना सुनिश्चित करना होगा
बीएमसी सूर्यदेव सिंह और बीओसी सुषमा द्विवेदी ने नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से राखी, पूनम, आख्या, खुशबू, उर्मिला और संध्या सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण कम से कम चारबार जांच, निशुल्क अल्ट्रासाउंड और सही से प्रसव करवाना सुनिश्चित करना होगा।












