
‘ ई रिक्शा से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की
अलीगढ़ नगर निगम व पुलिस द्वारा ई रिक्शा चालकों के उत्पीड़न के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में ई – रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर सासनी गेट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक ई रिक्शा लेकर किया विरोध प्रदर्शन और ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की , सहायक नगर आयुक्त ने ई रिक्शा चालकों की समस्या के समाधान करने का दिया आश्वासन कुछ समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण | हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री शांतनु गुप्ता ने बताया ई – रिक्शा चालकों का नगर निगम द्वारा दोहरा टैक्स लेकर भी उत्पीड़न किया जा रहा है । वहीं चौराहे पर पुलिस ई रिक्शा में डंडे मारने के साथ ई रिक्शा चालकों के साथ दुर्व्यवहार करती है । वही रूट सहित ई रिक्शा चालकों की काफी समस्याएं हैं इसी को लेकर आज सैकड़ो ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर सासनी गेट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक ई रिक्शा से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की है ।




