A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीराजनीतिलाइफस्टाइल

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गरजे विधायक अजय चंद्राकर, कहा- कांग्रेसियों में विकास की सोच नहीं

FB IMG 1739117743186 1 e1739117910652श्रवण साहू, कुरूद. नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने नगर के हृदय स्थल पुराना बाजार चौक में आम सभा का आयोजन किया। जिसमें विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में चारित्रिक नही, विकास के मुद्दों की बात होनी चाहिए। कांग्रेस के पास मुद्दे नही है, आज नगर की जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। कुरूद में पांच साल माफियाराज रहा।चुनाव लड़ना और नगर पंचायत को आजीविका का साधन बनाना यह पिछले पांच साल में कांग्रेस ने किया। इसलिए मैं इसे चुनावजीवी कहता हूं।

कांग्रेस सत्ता को विधायक ने बताया डार्क एज

कांग्रेस नगर पंचायत में पांच साल सत्ता में रही जिसे विधायक अजय चंद्राकर ने कुरूद के इतिहास में यह डार्क एज बताया।उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में कुरूद का विकास शून्य रहा। कांग्रेस में नेताओ का अकाल है। पति पत्नी को छोड़ चुनाव लड़ने और कोई नही है। एक बार पति तो दूसरा बार पत्नी चुनाव लड़ता है। ऐसे बाहरी लोगों को इस बार बेदखल करना है। जो नगर की संस्कृति परंपरा से कोई ताल्लुक नही रखते।

भाषण की शुरुआत में अजय चंद्राकर ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी ज्योति चंद्रकार सहित 15 वार्डो के पार्षद पद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने अपील किया। उन्होंने कहा कि इनको अपना बहुमूल्य वोट देकर नगर में भाजपा की सरकार बनाए। इनके पीछे विधायक, सांसद, सीएम व पीएम खड़े रहेंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार नगर में विकास को नई गति मिलेगी। मंगल का दिन कुरूद के लिए मंगलकारी हो। स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा सहित जन-सुविधाओं के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर, भाजपा ने कुरूद की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। इस बार भी कुरूद नगर की जनता का विश्वास भाजपा पर कायम रहेगा।

IMG 20250209 215353

कुरूद की बेटी होना गौरव और बहू होना सम्मान की बात : ज्योति चंद्राकर

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ज्योति चंद्राकर ने कहा कि कुरूद को कांग्रेसियों ने गोली गांजा अवैध दारू, नशीली दवा और भय आतंक का अड्डा बना दिया, कुरूद में अब कट्टा निकल रहा है। कांग्रेसियों ने कुरूद को पांच साल पीछे ढकेल दिया। अध्यक्ष पद के गौरव मान-सम्मान को सब खत्म कर दिया। आपके जनादेश मिलने के बाद सबसे पहले अवैध शराब, गोली-गांजा की बिक्री पर लगाम लगाएंगे। कुरूद को संवारने के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। प्रदेश और देश मे भाजपा की सरकार हैं, अब आपको नगर में भी कमल खिलाना है। यह कुरूद के लिए स्वर्णिम काल हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुरूद की बेटी होना गौरव और बहू होना सम्मान की बात है।

सभा को पूर्व नपं अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर एवं निरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने किया।इस मौके पर निरंजन सिन्हा, भानु चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, मालक राम साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, खिल्लु देवांगन, इमरान बेग, थानेश्वर तारक, मो.यूसुफ, भारत ठाकुर, शेखर चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, प्रसन्न नायडू, कमल शर्मा, बादल चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!