

सेगांव:-(प्रवीण यादव)भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा मंडल सेगांव के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर,दिनेश मिश्रा ,कृष्णकांत यादव ,संतोष राठोड, धीरज मिश्रा, सत्यम मंडलोई, हरिओम यादव , अशोक प्रजापत , अखलेश यादव, शुभम अरंडे, नेहरू सोलंकी उपस्थित रहे !





