A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहासमुंद

महासमुंद नगरपालिका में कांग्रेस ने किया कब्जा, भाजपा के विमल चोपड़ा हारे

महासमुंद नगरपालिका में कांग्रेस ने किया कब्जा, भाजपा के विमल चोपड़ा हारे

Screenshot 20250215 1409532 1
महासमुंद /रायपुर :- छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इस हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि महासमुंद नगरपालिका की सीट उसके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न मानी जा रही थी।

महासमुंद में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। विमल चोपड़ा को जिताने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन कांग्रेस के निखिल कांत साहू ने युवा मतदाताओं और स्थानीय जनता के समर्थन से यह सीट जीत ली।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज "

Back to top button
error: Content is protected !!