
*डीएम – एसपी की मौजूदगी में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 111 शिकायतों में 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण
*
हमीरपुर जनपद की राठ तहसील परिसर में आज शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। राठ तहसील परिसर में जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित तमाम फरियादियों ने बताया कि वह पिछले कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी गण मौके पर ना जाकर घर बैठे ही फर्जी आख्या लगा कर फर्जी निस्तारण दिखा देते हैं। जिससे वास्तविकता में उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो
पाता है। वहीं आज शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायत दर्ज कारण जिसमें से 11 शिकायतों का मौके परी निस्तारण कर दिया गया अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी, पेंशन, आवास, कब्जा, भूमि एवं राजस्व तथा अपराध से संबंधित रहीं। वहीं इस दौरान मौजूद जिला अधिकारी घनश्याम मीना ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गणों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार के अलावा तहसीलदार कुमार भूपेंद्र सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीतम सिंह के अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।


