A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

कार्यक्रम में भाग लेने सीजेएम पहुंचे बसंतराय

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक

झारखंड/गोड्डा :

जिले के बसंतराय प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा के द्वारा असंगठित श्रमिकों, बच्चो, विधवा, दिव्यांग, महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, वरिष्ठ नागरिक, एवं समाज के उपेक्षित समूहों के लिए विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीजेएम अर्जुन साव, बीडीओ श्रीमान मरांडी, आमोद ठाकुर,

कार्यक्रम के दौरान सीजेएम व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी

अजीत कुमार ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रखंड सभागार में अलग-अलग विभागों के द्वारा आम जनों के द्वारा आवेदन भी दिया गया। इस मौके पर गरीब एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस एहसास दिलाता है कि हर किसी को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है, चाहे उनकी पहचान, पृष्ठभूमि कुछ भी हो। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई थी। नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना मुख्य उद्देश्य था। उस समय, भारत में कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए कोई व्यापक तंत्र नहीं था। गरीब और कमजोर वर्गों के लोग अक्सर कानूनी सहायता के लिए संघर्ष करते थे। इस दिवस की शुरुआत के बाद, भारत में कानूनी सेवाओं की पहुंच में काफी सुधार हुआ है। मौके पर प्रखंड छेत्र के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!