A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

युवक ने कमरे के अंदर फंासी लगा की खुदकुशी

युवक ने कमरे के अंदर फंासी लगा की खुदकुशी

युवक ने कमरे के अंदर फंासी लगा की खुदकुशी

बांदा।

युवक ने कमरे के अंदर दिवार की खूटी में रस्सी से फंासी लगाक खुदकुशी कर लिया। शव देखने ही घरवालो में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी 25 वर्षीय रामकुमार पुत्र देशराज सबिता बाल कटिग की दुकान किए था। इसके अलावा वह मजदूरी भी करता था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो पिता ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुचे देखा तो रामकुमार का शव दीवार में लगी खूटी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतकके पिता ने बताया कि वह दो भाईयो में बड़ा था। चार दिन पहले शादी वाले लड़का देखने आए थे। लड़का पास भी कर गए थे। इसी साल उसकी शादी भी करना थी। रात को उसने यह घटना अंजाम दे दिया। घटना का कारण अज्ञात है।

शुभम त्रिपाठी

जिला प्रमुख बांदा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!