A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को कलेक्टर ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को कलेक्टर ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को कलेक्टर ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

IMG 20250304 WA0103

देखते रहे वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल पर

 

IMG 20250304 WA0106

 

 

 

तिलक राम पटेल की रिपोर्ट ( पिथौरा)समग्र शिक्षा के अंतर्गत समावेशी शिक्षा योजना के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 5 एवं 6 मार्च 2025 को स्व. बी. आर. यादव खेल परिसर, बहतराई, सीपत रोड, बिलासपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले से 18 विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राएं भाग लेने के लिए रवाना हुए।

 

जिला कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा श्री विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस कार्यक्रम में महासमुंद जिले के विभिन्न विकासखंडों से बच्चे भाग ले रहे हैं, जिनमें विकासखंड महासमुंद से 11 छात्र-छात्राएं – शुभम, सौम्या जगत, खुबचंद, आरती, माधुरी, रघुवीर, पायल पटेल, कुश कुमार, मयंक, बादल और द्रोपती शामिल हैं। वहीं, बसना से 03 बच्चे – अंकिता, रौनक और मोनिका तथा सरायपाली से 04 छात्र-छात्राएं – खुशाली पटेल, रायबरी यादव और आकाश बरिहा इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों में अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित एवं बौद्धिक निशक्त बच्चे शामिल हैं।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.आर. सावंत, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, समग्र शिक्षा के श्री डी.एन. जांगड़े, एपीसी श्रीमती संपा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा रामता मंन्नाडे, पालकगण एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!