A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंद

ग्राम पंचायत कुसमीसरार में नए सरपंच एवं पंचों का हुआ शपथ ग्रहण

ग्राम पंचायत कुसमीसरार में नए सरपंच एवं पंचों का हुआ शपथ ग्रहण

Screenshot 20250304 1306453 1

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय चुनाव खत्म होने के बाद कल सोमवार 03/03/2025 को ग्राम पंचायत कुसमीसरार, जनपद पंचायत सरायपाली, जिला महासमुंद मे नवनिर्वाचित सरपंच नीलांचल भोई जी एवं समस्त पंचगणों का शपथ ग्रहण हुआ ।
Screenshot 20250304 1242462 2
शपथ ग्रहण के अवसर पर जनता जनार्दन का उत्साह एवं जागृति देखने को मिला।
Screenshot 20250304 1341532 2
ग्राम पंचायत में युवा सरपंच नीलांचल भोई शपथ ग्रहण से पहले ही गांव की व्यवस्था को सुधारने लगे हैं, गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जगह जगह बोर चालू कर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ताकि आने वाले गर्मी महीने में गांव में पानी की किल्लत न हो।

Screenshot 20250304 1305002 3
ग्राम पंचायत में दो आश्रित गांव हर्रासरार एवं भूरसापाली है, ग्रामीण जनों को नए सरपंच से बहुत उम्मीद है कि आगे भी ग्रामीणों की सभी समस्याओं को दूर करने में प्रयासरत रहेंगे।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Back to top button
error: Content is protected !!