
पिकअप वाहन और बालु लोड हाइवा आमने सामने टक्कर, ड्राइवर-खलासी घायल
झारखंड, गोड्डा।


गोड्डा जिले में एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने के लिए मिला है। जो हाईवा है उस गाड़ी में ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम लिखा हुआ है। लेकिन जांच के बाद ही या खुलासा हो पाएगा की गाड़ी का मालिक कौन है। जहां ट्रांसपोर्ट हाइवा बालू लोड और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। हादसा बीच सड़क पर दोनों वाहन के आमने-सामने से हुई है। भटौन्दा के समीप बालू लदे हाईवा और पिकअप वैन भीषण टक्कर हुई है। हादसे में ओवरलोड बालू लदा हाइवा भी पलट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बालू लोड हाइवा दुमका ओर गोड्डा कि ओर जा रहा था। पिकअप वाहन गोड्डा से सामान को खाली करके पोड़ैयाहाट ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों वाहन तेज रफ्तार में था और टकरा गया। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था पिकअप वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। मौका देखकर हाईवा का ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी को गाड़ी से निकला और दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया। हालांकि इस सड़क हादसे में पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी घायल हुए हैं और दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी दोनों भाई हैं। दोनों धनबाद का रहने वाला है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने ड्राइवर की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुरा घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र भटौन्दा के समीप का है। दुर्घटना को लेकर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पिकअप वाहन और हाइवा में जोरदार टक्कर हुई है। पिकअप वाहन में दो व्यक्ति था, वह घायल है। दोनों व्यक्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।




