

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय कैंसर पैलेटिव केयर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
——–
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीधी के निर्देशन में मंगलवार को राष्ट्रीय कैंसर पैलेटिव केयर कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर का एक दिवसीय प्रशिक्षण एनएचएम सभागार सीधी में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बबीता खरे, जिला कैंसर नोडल अधिकारी डॉ आरके वर्मा, डॉ विनय खरे, डॉ आशीष भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पेंद्र शुक्ला, जिला कम्युनिटी मोबाइलजर नरेंद्र पटेल, रश्मि सोनी सहित समस्त विकासखंड से चिकित्सा एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर रोगियों की देखभाल और पैलेटिव केयर के बारे में चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित करना बताया गया।





