
अनियंत्रित होकर चालक ने खड़ी हाइवा मारी टक्कर एक की मौत, एक घायल
झारखंड, गोड्डा।

गोड्डा जिले में एक र्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बारात को छोड़ वापस लौट रहा था। कार अनियंत्रित होकर चालक ने खड़ी हाइवा में जोरदार टक्कर मार दिया। जहां एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया है। बताया जा रहा कि मिर्जाचौकी-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना उस समय हुई जब कार भागलपुर के नौगछिया गई बारात को उपरबंधा से छोड़कर लौट रही थी। कार में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति गोसीचक गांव के रहने वाले सौरव कुमार झा सवार था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा बोआरीजोर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश बिरौली अपनी टीम के साथ मौके पर घटना स्थल पहुंचे और घायल सौरभ झा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार चालक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि गाड़ी बारात को छोड़कर मंडरो के तरफ से रहा था। खैरबानी के पास खड़ी हाईवा में अन्यत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां यह घटना घट गई। चालक की स्थिति सामान्य है। एक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसकी पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित गोसीचक निवाशी सौरभ झा के रूप हुई है।





