A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कार में लगी भीषण आग, पति-पत्नी ने बाहर निकलकर बचाई अपनी जान

कांठ नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर हुआ हादसा, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बुझाई आग

A 2
कांठ नगर में मुरादाबाद रोड पर जलती कार।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
दवाई लेने के लिए जा रहे कांठ नगर निवासी कार सवार पति-पत्नी की कार में चलते-चलते अचानक आग लग गई। जिस पर पति-पत्नी में कार से बाहर निकालकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और बुरी तरह से आग की लपटों में ​​घिर गई। दमकल विभाग की टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
B 1

कांठ नगर में कार के चलने के बाद निरीक्षण करती दमकल टीम।

यह हादसा नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर रेल क्रॉसिंग 432-बी और संत निरंकारी सतसंग भवन के बीच में हुआ। कांठ कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला पट्टीवाला निवासी शैलेंद्र चौहान और उनकी पत्नी स्वाति चौहान अपनी कार संख्या यूपी 14 एके 4795 से दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। उन्हें मुरादाबाद जाना था, जब यह दोनों कांठ नगर में ही मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर संत निरंकारी सतसंग आश्रम व मु​क्तिद्वार के पास पहुंचे तो कार में अचानक धुआं उठने लगा।

C 1

कांठ नगर में कार में आग लगने की सूचना पर पहुंचा दमकल वाहन।
जिस पर कार चला रहे शैलेंद्र चौहान ने कार रोक दी और अपनी पत्नी समेत उससे नीचे उतर गए। कुछ ही देर में कार में भीषण आग लग गई और कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलने फायर स्टेशन कांठ से दमकल टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से आग को बुझाया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
D
धूं-धूं कर जलती कार।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार ✍️

Back to top button
error: Content is protected !!