?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांठ पहुंचे थे अभिनय चौधरी, भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और युवा रहे स्वागत जुलूस में मौजूद

IMG 20250312 000524
कांठ: कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

राष्ट्रीय लोकदल युवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार कांठ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे वरिष्ठ नेता अभिनय चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके स्वागत जुलूस में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बाइकों और ट्रैक्टरों के साथ लोग मौजूद रहे।

IMG 20250312 000409
कांठ: कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी।

कार्यक्रम आयोजक चौधरी मोनू विश्नोई के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का स्वागत कार्यक्रम कांठ विधानसभा क्षेत्र में गांव लदावली से शुरू किया गया। यहां स्वागत होने के बाद केंच की पुलिया, छजलैट, मघपुरी इनायतपुरी, रसूलपुर गुर्जर आदि स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम किए गए। अंत में कांठ नगर स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर परिसर में कार्यक्रम किया गया। यहां भी राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिनय चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नेतृत्व में पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.चौधरी अजीत सिंह के आदर्शों पर चलकर जयंत चौधरी किसानों, गरीबों, पिछड़ों, बुनकरों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरातल पर उतरकर देश की विकसित करने का काम कर रहे हैं। उनके इस काम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की केंद्रीय मंत्री के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

IMG 20250312 000601
कांठ में राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी का स्वागत करते लोग।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अभिनय चौधरी ने आगामी 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटने का आवाह्न कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने जल्द ही युवा विंग की नई राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रिय और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करने की बात भी कही। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक चौधरी मोनू विश्नोई अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए और पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। उनके अलावा राजीव चौधरी, सुमित शर्मा, अखिलेश चौहान आदि ने भी राष्ट्रीय लोकदल को ज्वाइन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निष्कर्ष विश्नोई और संचालन चौधरी मोनू विश्नोई ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह चीमा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष अमन ढिल्लो, अमित कुमार तोमर, देवेन्द्र सिंह, अजयपाल तोमर, नितिन कुमार गुर्जर, नीरज विश्नोई, जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, विकास कुमार, राजीव सिंह, कमल सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता ✍️

Back to top button
error: Content is protected !!