
*अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि*
आज क्लब घर बनगांव में प्रखर शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य रासायन शास्त्र के प्रख्यात विद्वान डॉक्टर के एस ओझा सर के आकस्मिक निधन पर ब्राह्मण महासभा सहरसा के द्वारा आयोजित किया गया शोक सभा।
शिक्षा विद विद्वान के एस ओझा सर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। ब्राह्मण महासभा सहरसा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा के अध्यक्षता और वरिष्ठ सदस्य पारस कुमार झा जी के संचालन में डॉक्टर के एस ओझा सर जी को श्रद्धा सुमन श्रधांजलि अर्पित की गई दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई की ईश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दें। पूर्व मुखिया दीप नारायण ठाकुर जी, युवा प्रभारी मनोज मिश्रा जी, अधिवक्ता मनी राज जी, शंकर जी वार्ड पार्षद, शंकर चौधरी जी, चंदन झा जी वार्ड पार्षद, सुमन झा जी पैक्स, राहुल बनगांव जी, संदीप राज जी, सुलपानी जी, बबली जी, रौशन चौधरी जी, महेश झा जी, सुमन समाज सचिव जी, केशव वत्स जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।