गंगरार राम नवमी आयोजन को लेकर गंगरार में सर्व हिन्दू समाज कि बैठक हुई, बैठक में कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में हर घर संपर्क कर हर हिंदू सहपरिवार शोभायात्रा में आए इस विषय पर चर्चा हुई ,,शोभायात्रा 6 अप्रैल रविवार को स्टेशन बालाजी मंदिर से शाम 4 बजे से शुरू होगी जो गंगरार के विभिन्न मार्ग( स्टेशन बालाजी मंदिर,परशुराम सर्कल, पुराना बस स्टैंड, सीनियर सेकेंडरी स्कूल , गालव महोल्ला, चौगान चौक, रामपोल, गंधर्व मोहल्ला, मंडलेश्वर महादेव, सदर बाजार से होते हुए रामद्वारा श्री रघुनाथ जी मंदिर में( सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास) समापन रहेगा।शोभायात्रा जिसमें अखाड़ा प्रदर्शन, रामदरबार कि जाकी, बाहुबली हनुमान जी, वानर सेना जैसे विशेष दृश्य रहेंगे। समापन से पूर्व हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती होगी, महाआरती के पश्चात भव्य आतिशबाजी और महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
2,619 Less than a minute






