अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को थाना लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज रिवाल्वर व 02 अदद जिन्दा कारतूस (0.32 बोर) बरामद ।
वाराणसी।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.03.2025 को डाकघर पुरानी हवेली के पास थाना क्षेत्र लंका से एक नफर अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र स्व0 संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम लोहता पो0 गड़ैला थाना- सरायख्वाजा जिला जौनपुर को अवैध रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान डाकघर पुरानी हवेली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा घेरघार कर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरे पास रिवाल्वर है जिस कारण पुलिस को देखकर भाग रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद रिवाल्वर व दो अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर का बरामद हुआ। अतः कारण गिरफ्तारी बताते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में बताया कि साहब मैने शौक के तौर पर चलते फिरते एक आदमी से यह रिवाल्वर व कारतूस खरीदा था। मैने केवल लोगों में अपना प्रभाव दिखाने के मकसद से इसे अपने पास रखा था। साहब मुझसे गलती हो गयी। मुझे माफ कर दीजिए।