
चुनार में राम जन्मोत्सव निकली भव्य शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न निकलीं, गंगा आरती के साथ हुआ समापन
चुनार में राम जन्मोत्सव निकली भव्य शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न निकलीं, गंगा आरती के साथ हुआ समापन

चुनार में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार को 4 बजे चुनार रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से कार्यक्रम संयोजक जगदीश गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई।
चुनार के मुस्लिम भाई के भाई चारे भी देखा को मिला मुस्लिम भाई श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शबात पिला गया था
शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। दरगाह शरीफ, सरायटेकौर, नकास और लालदरवाजा होते हुए यात्रा सद्दूपुर मुहाना पहुंची। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष यासीन राईन ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में श्री राम, हनुमान और शंकर जी की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। मुख्य बाजार चौक और सद्दूपुर मुहाना से होते हुए शोभायात्रा गंगा घाट पहुंची। गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे नगर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम में विधायक सहयोगी आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष मंगरु साहनी, अभिलाष राय, चंद्र हास गुप्ता, अखिलेश मिश्र और राम बालक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा ज्योति प्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रजापति, मनीष राय और किशन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।







