
सिद्धार्थनगर पुलिस ने रसूलपुर गांव में फायर ब्रिगेड पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मोहाना थाना पुलिस ने आग बुझाने आई दमकल गाड़ी और कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पलिस
अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकांत सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में काजू उर्फ मो. नईम, रियाज अहमद, विश्वजीत मिश्रा, नसरुद्दीन, मो. सफीक, अब्दुल हफीज, मो. अरमान और विनोद कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी रसूलपुर और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मामला थाना मोहाना में मुकदमा संख्या 57/2025 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उ0नि0 उदयनाथ मिश्रा, अजय कुमार यादव, रामनयन यादव समेत पांच पुलिसकर्मियों की टीम ने यह गिरफ्तारी की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।