
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मनोज कुमार जी ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मनोजकुमार जी लंबे अंतराल से बीमार थे, वे लिवर सिरोसिस से ग्रस्त थे। जानकारी के अनुसार फरवरी के महिने में उनहें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गय्। जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में किया जायेगा। मनोजकुमार जी को सात फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त थे। पहल् फिल्म फेयर 1968में उपकार फिल्म के लिए दिया गया था। उनहें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 2016 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार जी का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद ब्रिटिश इंडिया (जो अब खैबर पखनूखवा पाकिस्तान मे है,)मे हुआ था। मनोजकुमार जी सुपरहिट फिल्मे – शहीद उपकार पत्थर के सनम पूरब पश्चिम शोर रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति रही हैं। वर्ष 1965 में मनोजकुमार जी देशभक्ति पर आधारित फिल्म शहीद में शहीद भगत सिंह के रूप में अपना किरदार निभाया था जो जबरदस्त हिट फिल्म रही। उनकी फिल्म उपकार 1967 में बनी थी। मनोजकुमार जी की फिल्म क्रांति 1981 मे आई थी। 1966 में मनोजकुमार जी ने पहली बार अभिनेता प्राण के साथ फिल्म दो बदन में साथ मे काम किया था। । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।। ॐ शांति ।।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.