पीएम मोदी 11 अप्रैल को आएंगे काशी,देंगे हजारों करोड़ की सौगात
वाराणसी।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं।पीएम मोदी तीन से चार घंटे काशी में रहेंगे।पार्टी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 11 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे काशी आएंगे।इस दौरान पीएम मोदी राजातालाब क्षेत्र के मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।पीएम की जनसभा में वाराणसी के लगभग 50 हजार से अधिक लोग रहेंगे,इनमें प्रबुद्ध वर्ग,महिलाएं,किसान,व्यापारी और छात्र आदि शामिल होंगे।पीएम के इस संभावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
पीएम मोदी 3800 करोड़ से ज्यादा की सौगात
पीएम मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे।यहां पीएम राजातालाब-मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।साथ ही जनसभा स्थल से ही पुलिस लाइन परिसर में तैयार ट्रांजिट हॉस्टल,रामनगर पुलिस बैरक,कुरू में तैयार राजकीय पालीटेक्निक समेत 1629.13 करोड़ की लागत से पूरी 19 परियोजनाएं जनता को सौंपेंगे। पीएम बाबतपुर के पास एनएच -31 अंडर पास टनल,यनिटी माल समेत 2255.05 करोड़ की लागत वाली 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।पीएम कुल 3800 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।इसके बाद यहां से हेलीकाप्टर से मेंहदीगंज पहुंचेंगे।लगभग ढाई घंटे तक यहां आयोजित कार्यक्रम में जनसभा और परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही जीआई उत्पादों को प्रमाण पत्र संग विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई हैं।जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर लगाया जाने लगा है। साफ-सफाई, रंगाई-पोताई, पार्किंग आदि का निर्माण भी शुरू हो गया है।
एएसपी महराजगंज ने सर्किल सदर के विवेचकों का किया ओआर, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
21/07/2026
भामाशाह ने भादरलाउ गांव में चिकित्सालय के लिए 10 हजार फीट जमीन दान की’
21/07/2026
धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई : PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग
21/07/2026
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष में ब्रह्मऋषि समाज के सदस्यों से किया मुलाकात।
21/07/2026
उदयपुर शहर में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाएं : नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा का गंभीर संकट
21/07/2026
श्री गाजन माता जी पैदल यात्रा संघ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 11हजार भक्तों ने लगाई मां के दरबार में धोक।
21/07/2026
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा: कलेक्टर
21/07/2026
विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले बाह्यस्रोत कर्मचारी के परिजनों को ₹5 लाख की बीमा सहायता
21/07/2026
बलौदा बाजार-सिमगा मार्ग की बदहाली: 3 साल से रुका सड़क नवीनीकरण, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण प्रमुख बिंदु
21/07/2026
बैरिया की बाढ़–कटान की गूंज फिर पहुंची लखनऊ, डॉ. मधु सिंह की पहल पर शासन हरकत में
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!