
साहनेवाल अनाज मंडी में आढ़ती एफसीआई का करेंगे बहिष्कार : आढ़ती समुदाय
एफसीआई को गेहूं का एक भी दाना नहीं बेच जायेगा : अध्यक्ष करण अनेजा
लुधियाना (अभिषेक सिन्हा )- लुधियाना के साहनेवाल में आढ़ती एसोसिएशन साहनेवाल के अध्यक्ष करण अनेजा के नेतृत्व में समस्त आढ़तियों द्वारा पुरानी अनाज मंडी में साहनेवाल में एक बैठक की गई | इस बैठक के दौरान सभी आढ़तियों ने सीजन के दौरान होने वाली समस्याओं पे चर्चा की अध्यक्ष करण अनेजा ने बताया की की बैठक की आज सीजन के दौरान किसानो और मजदूरों में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई उन्होंने बताया की आढ़तिया भाईचारा साहनेवाल अनाज मंडी में एफसीआई का पूरी तरह से बहिष्कार करेगी और इस बार गेहूं के सीजन के दौरान उनको एक भी दाना नहीं बेचा जायेगा क्यूंकि एफसीआई हर बार लेबर और अलग अलग तरह के टेक्स लगा के किसानो के पैसे काट लेता है अध्यक्ष करण अनेजा ने बताया की पंजाब सरकार किसानों को पूरा पैसा देती है इस बार किसान केंद्रीय एफसीआई की फसल न बेच के पंजाब सरकार को अपना गेहूं बेचेगी उन्होंने कहा की एफसीआई अधिकारी हर बार अपना वादा करके जताये हुए भरोसे को तोड़ देते है अनेजा ने कहा हर बार एफसीआई अधिकारी आढ़तियों के साथ विश्वासघात करते है, इस बार अड़ती समुदाय पूर्ण रूप से एफसीआई का बहिष्कार करेगी | बैठक के दौरान सचिव बलराम पाठक , अमरदीप सिंह गिल ,महासचिव इकबाल सिंह झज्ज , सुखवंत सिंह ,विनोद कुमार, दलजीत सिंह, जगवीर सिंह रमेश भाटिया, संदीप वर्मा जतिंदर गिल और सभी अड़ती समुदाय के लोग शामिल थे|







