उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

“थाना समाधान दिवस” पर सुनी गयी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर आयोजित

IMG 20250412 WA0417

जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भरद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज दिनांक 12.04.2025 को थाना कोतवाली पडरौना पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

इस दौरान जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें लेकर थाना समाधान दिवस में आएं और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराएं और जनता को यह भी आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायतों पर पूरी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!