
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत के नागरिकों में भारी रोश व्याप्त है जगह जगह आतंकवादियों के पुतले फूंके जा रहे है भारत का हर नागरिक और महिलाएं सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है आम जनता भारत सरकार के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से यही आग्रह करने में लगी हुई है कि उनकी मौत का बदला जितना जल्दी हो सके लिया जाए राजस्थान की राजधानी जयपुर में संगठनों के पदाधिकारी के द्वारा आतंकवादियों का पुतला बना कर जलाया गया जिसमें मौजूद परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल चतुर्वेदी श्री रमेश चंद जी सैनी अध्यक्ष लाइसेंस समिति नगर निगम ग्रेटर श्री अजीत शर्मा वार्ड अध्यक्ष श्री रवि तिवारी आदि मौजूद रहे

















