A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अखिलेश यादव का विमान कुशीनगर एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाया

IMG 20250426 152752 1

 

अखिलेश यादव का विमान कुशीनगर में नहीं उतर पाया। सिग्नल न मिलने की वजह से उन्हें 50 किलोमीटर दूर गोरखपुर भेज दिया गया। शनिवार सुबह अखिलेश लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से कुशीनगर के लिए रवाना हुए थे।
वे कुशीनगर पहुंचने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सूचना दी गई कि सिग्नल नहीं मिल रहा है, इसलिए लैंडिंग संभव नहीं है। इसके बाद अखिलेश का विमान गोरखपुर डायवर्ट कर दिया।
यह खबर जब सपा कार्यकर्ताओं को पता चली तो वे भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी खामियों को छुपाने के लिए विमान कुशीनगर में नहीं उतरने दिया।
अब अखिलेश यादव गोरखपुर से सड़क मार्ग के जरिए कुशीनगर जा रहे हैं। वहां नेबुआ नौरंगिया में दिवंगत पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!