

====================================
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: यात्रियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण खान-पान की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में ‘रेल कोच रेस्टोरेंट’ की शुरुआत की है। ‘रेल कोच रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता जी, और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर प्रवीण पांडे जी ने मिलकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह जी सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। नेताजी सुभाष चंद्र इतवारी रेलवे स्टेशन परिसर में पुराने रेल कोच को रेस्टोरेंट के रूप में तैयार कर सुंदर ढंग से रिनोवेट कर आधुनिक रेस्टोरेंट के रूप में इसे बदला गया है। यहां पर स्थानीय और भारतीय व्यंजन भी उपलब्ध करवाए जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रेलकोच रेस्टोरेंट का संचालन हलदीराम के द्वारा किया जायेगा। रेलकोच रेस्टोरेंट में रेल यात्रियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी पौष्टिक शुद्ध स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से इसे बनाया गया है। यहां पर रेलवे-स्टेशन परिसर में आने जाने वाले रेल यात्रियों के अलावा आसपास के स्थानीय नागरिकों शुद्ध स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर मंडल के छिंदवाड़ा गोंदिया रेलवे-स्टेशनों पर भी इसी तरह से रेलकोच रेस्टोरेंट बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सफल बोलीदाताओं को संचालन के लिए ठेका दिया गया है। अतिशीघ्र ही अन्य रेलवे-स्टेशनों पर इस प्रकार की सेवाएं प्रारंभ की जायेंगी। रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान शुद्ध स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।


