*हरदोई में 18 लेखपाल निलंबितः आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 21 प्रमाण पत्र रद्द,बिना सत्यापन के लगाई रिपोर्ट*
*हरदोई* । जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सामने आया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कार्रवाई करते हुए 18 लेखपालों को निलंबित कर दिया। इन लेखपालों ने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन किए बिना गलत आख्या दी थी। जांच में कई अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र गलत तथ्यों पर आधारित पाए गए। डीएम ने 21 फर्जी प्रमाण पत्र रद्द कर दिए। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को चयन सूची से हटा दिया गया। निलंबित किए गए लेखपालों में तहसील सदर से 5, बिलग्राम से 1, संडीला से 6, सवायजपुर से 2 और शाहाबाद से 4 लेखपाल हैं। सदर तहसील से कमलेश्वर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, तेज प्रताप विमल, विनय वाजपेयी और संकल्प शुक्ला को निलंबित किया गया। बिलग्राम से फिरोज अहमद निलंबित हुए। *इन लोगों पर हुई कार्रवाई* *संडीला तहसील से नैमिष कुमार पांडेय, पीयूष कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार गुप्ता और राहुल रस्तोगी निलंबित हुए।* सवायजपुर से प्रमोद यादव और महेश चंद्र तथा शाहाबाद से रामदास राणा, रामविलास भारती, भगवान शरण और सर्वजीत को निलंबित किया गया। *एसडीएम को दी जांच* जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की पारदर्शी भर्ती नीति में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सहारनपुर में अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: अंसारी रोड पर नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 दुकानों से हटाया कब्जा, फुटपाथ पर बनी पक्की दीवार तोड़ी
24/02/2026
कायाकल्प असेसमेंट टीम आज करेगी सिविल हॉस्पिटल नागौद का निरीक्षण
24/02/2026
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर कई नियम बदल दिए हैं
24/02/2026
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर )के छात्र प्रकोष्ठ का गया मे प्रदर्शन, राहुल गाँधी का पुतला दहन गाँधी मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च l
24/02/2026
सीटीपीएस के अधिकारियों की लापरवाही से महानिर्मिती को करोड़ों का नुकसान
24/02/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन 28फरवरी 2026को केंदुई गयाजी मे आयोजित होगा l
24/02/2026
डी डी सी कार्यालय मे पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25मे वी सी, ई वी सी छात्र छात्राओं के कुल 3210वर्ष 2024-25 एसी, एसटी के कुल 1615आवेदनो का सत्यापन की गईं l
24/02/2026
देवपुर में नेचर कैंपिंग का शुभारंभ, इको-पर्यटन को मिला नया आयाम
24/02/2026
ऑडियो में गाली-गलौज से मचा बवाल: नरपाखेड़ी स्कूल के शिक्षक पर FIR, शिक्षा विभाग की साख पर सवाल
24/02/2026
**विरोध के आगे झुकी सरकार जनभावना की जीत होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद- विजय साव**
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!