?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशकानपुरझांसीप्रताप गढ़प्रयागराजफर्रुखाबाद

आगरा में कृषि भूमि के नमूने किए गए संकलित, कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक तथा संतुलित खाद‌ एवं उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए किया गया ,प्ररेति ्

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250505 WA0209 IMG 20250505 WA0208

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

कृषि भूमि के नमूने किए गए संकलित, कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक तथा संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने के लिये किया गया प्रेरित।

आगरा 05.05.2025/ उप कृषि निदेशक, श्री पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत नेशनल प्रोजेक्ट स्वायल हैल्थ कार्ड एवं फर्टिलिटी कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद में मृदा नमूना एकत्रीकरण विशेष अभियान में कृषि निदेशक, उ०प्र० लखनऊ द्वारा नामित अधिकारी श्री नीरज रान, उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) आगरा मण्डल आगरा, श्री पुरूषोत्तम कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक, आगरा, श्री विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी, आगरा एंव श्री विकास सेठ, सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, आगरा द्वारा विकास खण्ड- बरौली अहीर के ग्राम बिलहनी में श्री रामप्रकाश पुत्र श्री गेंदा लाल, विकास खण्ड-सदर के ग्राम मिढाकुर में श्री तेज सिंह पुत्र श्री मांगी राम एंव विकास खण्ड- सदर के ग्राम कुढावली में श्री नबाब सिंह पुत्र श्री आदि राम के खेत पर पहुँच कर मृदा नमूना ग्रहित करते हुए मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक तथा संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया गया साथ ही जनपद के समस्त विकास खण्डों से क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा आज दिनांक को कुल 1576 मृदा नमूना एकत्रित किये गये।

उन्होंने आगे यह भी बताया है कि मृदा नमूना एकत्रीकरण के विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 05.05.2025 तक कुल लक्ष्य 30,000 के सापेक्ष 13,921 मृदा नमूना एकत्रित किये गये हैं तथा अवशेष नमूना ग्रहित करने हेतु आगामी दिनांकों में विशेष अभियान के रूप में मृदा नमूना ग्रहित करते हुए कृषकों का मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक तथा संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

IMG 20250210 WA01452IMG 20250418 WA02141

Back to top button
error: Content is protected !!