A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग,अयोध्या के भरतकुंड टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों का विरोध अयोध्या।

IMG 20250513 145857अयोध्या।
जिले के भरतकुंड टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया है। टोल कर्मचारी स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूल रहे हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब टोल कर्मियों ने बीकापुर से आ रहे एक शव वाहन से भी टोल मांगा।
टोल प्लाजा प्रबंधन ने वाहनों के आवागमन के लिए जो साइड का रास्ता हमेशा खुला रखा जाता था, उस पर भी बैरियर लगा दिए हैं। इससे बाइक सवार और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। शव वाहन से टोल वसूली की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!