

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर में सभी निजी बसों का संचालन “इनर रिंग रोड ” से किया जायेगा, इसके लिए बसों के लिए पार्किंग और बस स्टॉप की जगह प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। नागपुर शहर के अंदर निजी बसों के चलने से शहर के अंदर यातायात की होने वाली परेशानी के लेकर सोमवार को पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में निजी बसों का परिचालन नागपुर शहर से बाहर किये जाने को लेकर एक समिति के गठन का फैसला लिया गया। समिति एक साझा निर्णय लेगी।






