?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

महागामा में रक्तदान शिविर का आयोजन

आइए बनें जीवनदाता

रक्तदान महादान : किसी के प्रयास से जिंदगी बचा सकती है : खालिद अंजूझ

झारखंड  / गोड्डा :

जिले के महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उपयुक्त के निर्देश पर आयोजित रक्तदान शिविर में महागामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचल अधिकारी डाक्टर खगेन महतो, रेफरल अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी डाक्टर खालिद अंजुम एवं स्वास्थय कर्मी मौजूद थे । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, गर्भवती माताओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर की शुरुआत महागामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अंजुम के रक्तदान से हुई। इसके बाद जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक मु. नौशेरवान आदिल और अन्य कई सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाएं। चिकित्सक प्रभारी ने बताया कि
अब तक कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि हम सबका का यह छोटा सा प्रयास, किसी की जिंदगी बचा सकती है उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि एक मानवीय संवेदनशीलता है।हर स्वस्थ व्यक्ति को यह प्रयास करना चाहिए कि वह साल में कम से कम दो बार रक्तदान करे। आपका एक यूनिट रक्त, किसी के जीवन की अंतिम उम्मीद हो सकती है। इस मौके पर प्रखंड सह अंचल कर्मियों

IMG 20250522 WA0007
रक्तदान शिविर में शामिल लोग

के अलावा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!